अनंत सिंह समेत NDA के बागियों पर कार्रवाई की तैयारी, 8 MLC सीटों पर बढ़ी सियासी हलचल
Media Bihar No.1 Patna | बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले NDA में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पटना स्नातक सीट पर जदयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया है। उन्हें मनाने की कोशिशों के बावजूद अनंत सिंह अपने रुख पर कायम हैं।वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कुछ नेताओं ने भी बागी तेवर दिखाए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बागी उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने की चेतावनी दी है। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। चुनाव परिणाम के बाद बागी नेताओं पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है। ऐसे में इन आठ सीटों का चुनाव NDA के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

Comments
Post a Comment