सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

दिघवारा के स्कूल में पढ़ाई या लूट? किताबों के दाम सुनकर गार्जियन हैरान

गार्जियन की पीड़ा: “इतना खर्च कैसे उठाएं?”


दिघवारा (सारण) के आमी इलाके में स्थित एस एस एकेडमी एक प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में जानी जाती है। यहां आसपास के अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एडमिशन कराते हैं।

लेकिन अब इस स्कूल में पढ़ाई की बढ़ती लागत को लेकर अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

गार्जियन की पीड़ा – “इतना खर्च कैसे उठाएं?”

एक अभिभावक ने बताया कि उनका बच्चा एलकेजी में पढ़ता है। जब उन्होंने स्कूल द्वारा बताए गए दुकान से किताबें और कॉपी खरीदीं, तो कीमत सुनकर वे हैरान रह गए।

केवल किताबों की कीमत: ₹3650

कॉपी और अन्य सामग्री जोड़कर कुल भुगतान: ₹4670

अभिभावक का कहना है कि एक छोटे क्लास के बच्चे की पढ़ाई पर इतना खर्च एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत भारी है।

 शिक्षा या व्यापार?

आज कई जगहों पर यह सवाल उठ रहा है कि क्या शिक्षा अब सिर्फ ज्ञान का माध्यम रह गई है या धीरे-धीरे एक महंगा व्यापार बनती जा रही है?

अभिभावकों का कहना है कि:

हर स्कूल अपनी अलग किताबें और दुकान तय करता है

एनसीईआरटी (NCERT) जैसी सस्ती और मानक किताबें कई जगह लागू नहीं की जातीं

इससे सीधे तौर पर गार्जियन पर आर्थिक दबाव बढ़ता है

 एक समान शिक्षा नीति की मांग

लोगों का मानना है कि पूरे देश में एक समान शिक्षा नीति लागू होनी चाहिए, जिसमें:

सभी स्कूलों में NCERT जैसी किताबें अनिवार्य हों

किताबों के नाम पर मनमाना खर्च बंद हो

अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो

Comments