रसूलपुर में बच्ची को दुकान पर छोड़कर चली गई महिला, नाना के पास पहुंचाया
Media Bihar No.1 सारण। छपरा के रसूलपुर में शुक्रवार की शाम एक महिला आठ वर्षीय बच्ची को सब्जी दुकान पर छोड़कर चली गई। दो से तीन घंटे तक महिला के नहीं लौटने पर बच्ची रोने लगी। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम अवंतिका बताया और नाना का नाम बताया, जिसके आधार पर सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नगईं गांव का पता चला। इसके बाद उपमुखिया मनोज सोनी अपने दोस्तों के साथ रात करीब नौ बजे बच्ची को उसके ननिहाल पहुंचा आए।
Comments
Post a Comment