48 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, Airtel का नया प्लान
नेशनल डेस्क | Media Bihar No.1
✍️
रिपोर्ट: अश्वानी प्रताप सिंह
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए 48 रुपये का नया सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है, जो कम बजट वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है, लेकिन कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है। इसे डेटा ऐड-ऑन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ यूजर्स को JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा Airtel का 399 रुपये वाला प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वहीं 100 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 6GB डेटा दिया जाता है।
इन दिनों IPL सीजन चल रहा है, ऐसे में सस्ते डेटा और OTT प्लान की मांग बढ़ गई है। दूसरी ओर Jio भी अपने ग्राहकों को डेटा और OTT की सुविधा दे रहा है।

Comments
Post a Comment