किशनगंज में पशु तस्करों से पुलिस की सांठगांठ,तीन पुलिसकर्मीयों पर FIR
Media bihar no-1 Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिले से पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पशु तस्करों से कथित साठगांठ और अवैध वसूली के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले में निलंबन की कार्रवाई भी किए जाने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 17 और 18 अगस्त की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मवेशियों से लदे एक ट्रक को अवैध वसूली के बाद जाने दिया गया।इस मामले में तत्कालीन पाठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, ASI सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार के नाम सामने आए हैं।
SP के निर्देश पर हुई जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जांच के निर्देश दिए। जांच की जिम्मेदारी SDPO-II मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई। जांच के बाद तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस महकमे में चर्चा तेज
पशु तस्करी जैसे गंभीर मामले में पुलिसकर्मियों पर लगे इन आरोपों के बाद विभाग में हलचल है। अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Comments
Post a Comment