सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

अमनौर में बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम

 Media Bihar No.1 सारण। अमनौर थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़-भेल्दी-सोन्हो मार्ग पर पिछले चार दिनों से टूटे बिजली के पोल और खुले तारों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और बिजली विभाग व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि चार दिनों से सड़क पर बिजली के पोल गिरे हैं और तार लटक रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि खुले तारों में करंट प्रवाहित होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।सड़क जाम होने से मार्ग पर कारों, ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं तथा आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर अमनौर थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया और यातायात फिर से बहाल हो गया।

Comments