सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

नौकरी जाने के संकेत: समय रहते इन बातों को समझें

 नेशनल डेस्क | Media Bihar No.1

✍️ रिपोर्ट: अश्वानी प्रताप सिंह

आजकल कई कंपनियां बिना पहले से जानकारी दिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह समझना जरूरी हो गया है कि नौकरी जाने से पहले कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।

हाल ही में Oracle कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी की खबर सामने आई, जिसमें भारत के कर्मचारी भी शामिल थे। कई लोगों को अचानक ईमेल के जरिए नौकरी से निकाल दिया गया।

ऐसे में कुछ संकेत पहले से ही दिखाई देने लगते हैं। अगर किसी कंपनी में नई भर्ती बंद हो जाए और खाली पदों को न भरा जाए, तो यह आने वाली छंटनी का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा, काम कम होने लगे, मीटिंग्स कैंसिल होने लगें या कंपनी की प्राथमिकताएं बदल जाएं, तो भी सतर्क रहने की जरूरत होती है।

अगर एक ही काम करने वाले दो लोगों में से किसी एक पर सवाल उठने लगे, तो यह भी खतरे का संकेत हो सकता है। वहीं, अधिकारियों के साथ मीटिंग कम होना भी आने वाले बदलाव की ओर इशारा करता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कर्मचारी अक्सर इन छोटे-छोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यही संकेत आगे चलकर नौकरी जाने की वजह बन सक

ते हैं।

Comments