साधन नहीं था, फिर भी बेटी के सपनों को पंख देने निकल पड़ा पिता
डिजिटल डेस्क Media Bihar No.1। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए पुरानी साइकिल पर शहर लेकर पहुंचता नजर आ रहा है। परीक्षा खत्म होने के बाद रात के अंधेरे में वही पिता बेटी को साइकिल पर बैठाकर घर लौटता दिखाई देता है।वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पीछे से एक कार की तेज हेडलाइट पड़ने और कार सवार युवकों की आवाज सुनाई देने के बाद पिता ने साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी। पिता बार-बार तेजी से पैडल मारता नजर आता है। वीडियो देखने वाले लोग इसे बेटी की सुरक्षा को लेकर पिता की चिंता और जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।
पिता के पास न बाइक थी, न कार। उसके पास थी तो सिर्फ एक पुरानी साइकिल, लेकिन बेटी की पढ़ाई और उसके बेहतर भविष्य के लिए उसका हौसला मजबूत था। जिस साइकिल पर बेटी बैठी थी, उसमें सिर्फ एक बेटी नहीं, बल्कि उसके सपने और पिता की उम्मीदें भी दिखाई देती हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है और एक बार फिर यह संदेश दे रहा है कि बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए साधन नहीं, पिता का हौसला सबसे बड़ा सहारा होता है।

Comments
Post a Comment