बाढ़ राहत बांटते समय पिस्टल लहराने वाले दरोगा पर कार्रवाई, एसपी ने किया निलंबित
छपरा/सारण: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मामले में सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में मकेर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम कुमार सिंह बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान कथित तौर पर जनता की ओर अपना पिस्टल तानते हुए दिखाई दे रहे थे।सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी जिला आदेश संख्या 2608/2026, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 के अनुसार, वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं मनमानेपन को प्रदर्शित करता है।मामले में पु.अ.नि. संग्राम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मकेर थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है और नियमानुसार उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।आदेश की प्रतिलिपि पुलिस उप-महानिरीक्षक सारण क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। वायरल वीडियो की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।
![]() |


Comments
Post a Comment