सारण में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 बच्चे मुक्त; दोषियों पर लगेगा जुर्माना
Media Bihar No.1 छपरा। सारण में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पांच बच्चों को मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में औचक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान दरियापुर से दो, जलालपुर से एक और सदर छपरा से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अभियान के बाद दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया।प्रशासन ने बाल श्रम कराने वाले नियोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्येक दोषी नियोजक को बाल श्रम पुनर्वास कोष में 20 हजार रुपये जमा करने होंगे।

Comments
Post a Comment