बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
Media Bihar no.1 पटना : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पटना समेत कई जिलों में हुई बारिश
बुधवार दोपहर बाद पटना और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला। वैशाली, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गया, सारण और भोजपुर समेत कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।
पटना में शाम पांच बजे तक 10.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं औरंगाबाद के दाउदनगर में 68.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
26 जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 26 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। कई स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश होने के भी आसार हैं।इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Media Bihar No.1 — सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1

Comments
Post a Comment