सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

नाना पाटेकर ने रात 2:30 बजे दोस्त को भेजा था मैसेज, 4 बजे पहुंचे तो फर्श पर मिले, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते थम गई सांसें


Media bihar no1 News desk
| अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने गुरुवार तड़के गोवा स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि मौत की अंतिम वजह की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।

नाना पाटेकर के निधन से पहले के कुछ घंटों की पूरी कहानी अब सामने आई है। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के मुताबिक, नाना ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें सीने में तकलीफ हो रही है। रात का समय होने के कारण दोस्त ने तत्काल मैसेज नहीं देखा।

बाद में दोस्त ने जब मैसेज देखा तो नाना को फोन किया और करीब 4 बजे उनके गोवा स्थित घर पहुंचे। वहां नाना की हालत गंभीर थी और उन्हें काफी पसीना आ रहा था। उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ रही थी और वह बेहोश होने लगे थे। इसके बाद केयरटेकर की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई।

अस्पताल की इमरजेंसी टीम भी मौके पर पहुंची और नाना को सीपीआर तथा कार्डियक मसाज दी गई। उन्हें करीब 4:20 से 4:30 बजे मणिपाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका और सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। चूंकि वह अस्पताल के नियमित मरीज नहीं थे, इसलिए मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

करीब पांच दशक लंबे फिल्मी करियर में नाना पाटेकर ने ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और कई अन्य फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Comments