सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के शो से पहले बवाल, बैरिकेडिंग टूटी — पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 Media Bihar No.1 | विशेष रिपोर्ट


मुजफ्फरपुर: जिले के औराई क्षेत्र स्थित गरहा थाना इलाके में आयोजित पशु मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम की खबर फैलते ही भारी भीड़ स्टेज की ओर उमड़ पड़ी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने एक साथ स्टेज की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया, जिससे वहां लगी बैरिकेडिंग टूट गई। भीड़ को नियंत्रित करने में आयोजकों के साथ-साथ सुरक्षा बल भी असफल रहे। स्थिति गंभीर होते देख मौके पर तैनात पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, तब जाकर हालात काबू में आए।

इस घटना के बाद पूरे आयोजन पर असर पड़ा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही स्टेज क्षेत्र को खाली कराना पड़ा। कई लोग डर के कारण मेले से वापस लौट गए, जबकि कुछ लोग मौके पर डटे रहे।

फिलहाल, खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments