सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

खून से बनाई तस्वीर, भावुक हुए खान सर

 मीडिया बिहार No.1

छात्र को गले लगाकर दी नसीहत—ऐसा न करें
 तस्वीर लेते हुए Khan Sir

पटना, संवाददाता: राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रसिद्ध शिक्षक Khan Sir के कार्यक्रम ‘पढ़ाई और स्वरोजगार’ में एक भावुक दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने खान सर को उनके प्रति सम्मान जताते हुए अपने खून से बनाई गई तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर नीम की लकड़ी पर तैयार की गई थी।

तस्वीर देखकर खान सर ने छात्र से पूछा कि यह कैसे बनाई गई। छात्र ने जवाब दिया कि उसने यह चित्र अपने खून से बनाया है। यह सुनकर खान सर भावुक हो गए और उन्होंने छात्र को ऐसा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “ऐसा मत करिए, हम टेंशन में आ जाएंगे।”

इसके बाद खान सर ने छात्र को अपने पास बुलाकर गले लगा लिया। इस दौरान सभागार में मौजूद लोग तालियों से गूंज उठे।

कार्यक्रम के इस दृश्य ने जहां एक ओर छात्र के समर्पण को दर्शाया, वहीं खान सर ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भावनाओं को व्यक्त करने के लिए स्वयं को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।


Comments