सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

“बिहार में मर्डर नहीं रुकेगा… अनंत सिंह के बयान से मचा सियासी भूचाल”

 पटना | Media Bihar No.1

✍️ रिपोर्ट: प्रियांशु प्रताप सिंह

मोकामा से विधायक Anant Singh एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा और बेबाक बयान दिया है।

अनंत सिंह ने कहा कि राज्य में हत्या की घटनाएं पूरी तरह खत्म होना संभव नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “बिहार में मर्डर रुकने वाला नहीं है। यहां भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो मर्डर नहीं रुकेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अधिकतर घटनाएं आपसी दुश्मनी की वजह से होती हैं। “हमरा-तोरा की लड़ाई है तो पुलिस क्या करेगी? सरकार हर घर में पुलिस थोड़े ना बैठा सकती,” उन्होंने कहा।

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पहले के मुकाबले हालात में सुधार हुआ है। उनके अनुसार, अब अगर कोई अपहरण भी करता है तो डर इतना है कि कुछ ही घंटों में पीड़ित को छोड़ देता है।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने जेडीयू से Nishant Kumar और बीजेपी से Samrat Choudhary को संभावित मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा बताया।

वहीं Nitish Kumar की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जैसा नेता दूसरा नहीं होगा और बिहार के विकास में उनका बड़ा योगदान है।

इसी दौरान अपने गांव नदमा में होने वाले महा दंगल को लेकर भी वे काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल तक बड़े स्तर पर आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और बाहर से आने वालों के लिए पूरी व्यवस्था


की गई है।

Comments