सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की संपत्ति चर्चा में, पत्नी उनसे ज्यादा अमीर


 पटना | रिपोर्ट: अश्वानी प्रताप सिंह

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एक बार फिर अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं। जारी विवरण के मुताबिक, उनकी पत्नी उनके मुकाबले कहीं अधिक संपन्न हैं।

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के पास मात्र 15,400 रुपए नकद हैं, जबकि उनके बैंक खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा उन्होंने म्यूचुअल फंड में लगभग 3.15 लाख रुपए का निवेश कर रखा है।

संपत्ति के रूप में उनके पास एक मारुति इस्टीम कार, करीब 20 ग्राम सोना और मुजफ्फरपुर में 1.2 कट्ठा 14 धुर जमीन है, जिसमें उनके भाई-बहनों का भी हिस्सा शामिल है। वहीं, गुड़गांव में 1500 वर्गफीट का एक प्लॉट है, जिसकी कीमत करीब 16.79 लाख रुपए बताई गई है। दूसरी ओर, उनकी पत्नी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं, जिससे यह अंतर और स्पष्ट हो जाता है।

वहीं, बिहार के डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति भी सामने आई है। उनके बैंक खाते में करीब 32.55 लाख रुपए जमा हैं। उनके पास लगभग 25 लाख रुपए का सोना और 1.15 लाख रुपए की चांदी है। उन्होंने 44 लाख रुपए का कर्ज लेकर नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी के पास लगभग 52 हजार रुपए नकद हैं और बैंक खातों में 10.09 लाख रुपए जमा हैं। उन्होंने करीब 14.52 लाख रुपए बॉन्ड में निवेश कर रखा है। उनकी पत्नी के पास 37.25 लाख रुपए का सोना और 6.21 लाख रुपए की हीरे की ज्वेलरी है।

राज्यपाल के प्रधान सचिव आर. एल. चोंगथू के बैंक खाते में करीब 3 लाख रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के खातों में लगभग 8 लाख रुपए जमा हैं। उनके पीपीएफ में करीब 1.27 करोड़ रुपए निवेश हैं। उनके पास मारुति अर्टिगा, ब्रेजा और एक रॉयल एनफील्ड बाइक भी है।

मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम के पास केवल 5,000 रुपए नकद हैं, जबकि बैंक, पीपीएफ और एनपीएस को मिलाकर उनकी कुल जमा राशि लगभग 37 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के खातों में भी लगभग 36 लाख रुपए जमा हैं।

इस पूरी रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि कई बड़े अधिकारियों के परिवार में संपत्ति का बड़ा हिस्सा पत्नियों के नाम पर दर्ज है।

Bihar News

Patna News

Pratyay Amrit

Bihar Chief Secretary

DGP Vinay Kumar

Bihar Officers Property

Bihar IAS News

Government Officers News

Bihar Latest News

Political News Bihar

Property Disclosure

Bihar Administration

Breaking News Bihar

Media Bihar No.1


Comments