सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ कांड: 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों पर केस दर्ज


 नालंदा | रिपोर्ट: अश्वानी प्रताप सिंह

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मधड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार को हुए भगदड़ कांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद चार पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पुजारियों में निरंजन कुमार, अनुज पांडेय, मिथिलेश पंडित और विवेकानंद शामिल हैं। इन पर आरोप है कि ये पैसे लेकर श्रद्धालुओं को जल्दी दर्शन करा रहे थे, जिससे भीड़ अचानक बढ़ गई और हालात बेकाबू हो गए।

इस मामले में दीपनगर थाना में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 20 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20 अज्ञात हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को मंदिर में पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। अनुमान है कि 20 से 25 हजार लोग वहां मौजूद थे। भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और मंदिर परिसर के रास्ते भी काफी संकरे थे। इसी वजह से अचानक भगदड़ मच गई।

इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आगे भी कार्रवाई की बात कही है।

Comments