सच की दहाड़ यानी Media Bihar No.1
Media Bihar No.1

MEDIA BIHAR NO.1

बिहार की हर खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ

📰 E-Paper
BREAKING NEWS Media Bihar No.1 — बिहार की ताजा और स्थानीय खबरें

ताजा खबरें

नालंदा की घटना लोकसभा तक गूंजी, पप्पू यादव ने उठाया मुद्दा — स्पीडी ट्रायल व सख्त सजा की मांग


 Media Bihar No.1 | विशेष रिपोर्ट

रिपोर्ट: अश्वानी प्रताप सिंह

नालंदा: जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर (ढिबरा) गांव में महिला के साथ कथित अमानवीय घटना का मामला अब संसद तक पहुंच गया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए इसे बेहद गंभीर और समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया।

सांसद ने सदन में कहा कि यह सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के साथ सार्वजनिक रूप से बदसलूकी की गई और घटना का वीडियो भी वायरल हुआ, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

लोकसभा में अपनी बात रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पीड़िता का पति बाहर काम करता है और महिला जब अपने पैसे की मांग करने गई, तभी कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और सरकार को इस पर कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

सांसद ने मांग की कि इस मामले सहित महिलाओं से जुड़े सभी गंभीर अपराधों में स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था हो, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही, जिससे समाज में कानून का डर कायम हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां बननी चाहिए और जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता राजू दानवीर ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से निंदनीय है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और सभी की नजर अब कार्रवाई पर टिकी है।

Comments